हॉलीवुड अभिनेत्री पामेला एंडरसन अपनी शादी की अंगूठी की नीलामी कर रही हैं, जो उसे उसके पति रिक सोलोमन ने गिफ्ट किया था।
पामेला ने अपने दूसरे पति रिक सोलोमन से अप्रैल में तलाक लिया था।
पामले की शादी की अंगूठी नीलाम करने से बड़ी खबर यह है कि वह नीलामी में मिली धनराशि को चैरिटी में दान कर देंगी।
पामेला ने 'पीपल डॉट कॉम डॉट' को बताया, "आशा है कि जब में इस राशि को दान करूं, तो यह किसी के जीवन में खुशियां लाए।"
उन्होंने कहा, "अंगूठी से मिलने वाला 100 प्रतिशत फंड पामेला एंडरसन फाउंडेशन को जाएगा और इसके साथ ही मेरे फाउंडेशन का नया ईबे चैरिटी स्टोर लांच होगा।"
पामेला की शादी की करीब 3.24 कैरेट की अंगूठी टिफ्नी एंड कंपनी की है और इसकी नीलामी की आधार राशि 100,000 डॉलर है।
शादी की अंगूठी नीलाम कर रही हैं पामेला एंडरसन
Thursday, September 24, 2015 00:30 IST


