Bollywood News


अगला जेम्स बांड नहीं हूं : डेविड बेकहम

पूर्व फुटबॉलर डेविड बेकहम ने अगले जेम्स बांड बनने की अफवाह को हास्यास्पद करार दिया और कहा कि निश्चित रूप से 007 एजेंट बनने की कोई योजना नहीं है।

'एसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, "बेकहम ने गुरुवार को एबीसी न्यूज से कहा, मैंने यह दूसरे दिन देखा और इस पर मैं बार-बार हंसता रहा।"

उन्होंने कहा, " निश्चित रूप से अगला जेम्स बॉन्ड मैं नहीं बनूंगा"

यहां तक कि उन्होंने अपने नए करियर में अभिनय की योजना भी नहीं बनाई है।

बेकहम ने कहा, "मैंने किसी भी प्रकार के अभिनय के बारे में कभी नहीं सोचा। लोगों ने मेरे बारे में और अभिनय के मेरे नए किरदार के बारे में बात करनी शुरू कर दी, अभिनय मेरा नया करियर नहीं है।"

पिछले सप्ताह उनके प्रतिनिधि ने कहा था, "हाल ही में अभिनय में की रुचि व्यक्त करने के बावजूद बेकहम ने किसी एक्शन हीरो शोज की योजना नहीं बनाई है।"

End of content

No more pages to load