Bollywood News


डैमन को गृहस्थी के झंझटों से बचने जाना है मंगल ग्रह

डैमन को गृहस्थी के झंझटों से बचने जाना है मंगल ग्रह
मंगल ग्रह विषय पर बनी 'द मार्टियन' फिल्म में मुख्य भूमिका निभा चुके हॉलीवुड अभिनेता मैट डैमन ने मजाकिया लहजे में कहा है कि वह गृहस्थ जीवन के झंझटों से मुक्ति पाने के लिए मंगलवार ग्रह पर भाग जाना चाहते हैं।

वेबसाइट 'टेलीग्राफ डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, फिल्म में अंतरिक्षयात्री की भूमिका निभा चुके डैमन ने कहा, "यह हंसने वाली बात है, क्योंकि मेरी जिंदगी में मेरे पास मेरे लिए बमुश्किल से वक्त है। मैं अपने चार बच्चों के साथ मंगल ग्रह पर अकेले कुछ समय का उपयोग कर सकता हूं।"

डैमन (44) ने कहा कि उनके लिए स्थिर पारिवारिक जीवन का मतलब मीडिया, कैमरों और प्रशंसकों से आसानी से बच निकलना है।

उन्होंने कहा, "मैं एक विवाहित पुरुष हूं। मेरे बच्चे हैं और मेरे बारे में कोई विवाद नहीं है।"

End of content

No more pages to load