ऑस्कर पुरस्कार विजेता अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस को लगता है कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में शामिल रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प राजनीति के लिहाज से ठीक नहीं हैं। जेनिफर ने कहा है कि यदि वह राष्ट्रपति चुनाव जीतते हैं तो यह अपने आप में दुनिया का अंत होगा।
समाचार बेवसाइट 'इडब्ल्यू डॉट कॉम' के मुताबिक, 25 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा है कि यदि डोनाल्ड ट्रम्प राष्ट्रपति बनते हैं तो यह दुनिया का अंत होगा। जेनिफर आगामी फिल्म 'द हंगर गेम्स : मॉकिंगजे-पार्ट 2' में कटनिस एवरडीन की भूमिका में पर्दे पर वापसी कर रही हैं।
उनके सह-कलाकार जोश हुचरसन ने इसे पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है और कहा है, "यह सच नहीं हो सकता है।"
डोनाल्ड ट्रम्प राजनीतिक रूप से गलत : जेनिफर
Tuesday, October 06, 2015 00:30 IST


