Bollywood News


मंच पर वापसी से भयभीत किडमैन

हॉलीवुड अभिनेत्री निकोल किडमैन ने लगभग दो दशक बाद दर्शकों के सामने लाइव प्रस्तुति देने के भय को आखिरकार जाहिर कर ही दिया।

पीपल डॉट कॉम वेबसाइट के अनुसार, किडमैन की फिल्म 'द पेपरब्वॉय' के निर्देशक ली डेनियल्स ने अभिनेत्री से उनके सबसे बड़े भय के बारे में पूछा।

किडमैन ने इंटरव्यू पत्रिका अक्टूबर अंक की कवर स्टोरी में कहा, "मैं इस नाटक में हूं और घबराई हुई हूं। घबराई हुई हूं, क्योंकि मुझे इस अत्यधिक कड़ुआ बोलने वाली और तुनक मिजाज महिला के चरित्र का जीवंत करना है।"

ऑस्कर विजेता किडमैन डीएनए की खोज में योगदान देने वाली महिला वैज्ञानिक, रोसालिंड फ्रेंकलिन पर आधारित 'फोटोग्राफ 51' नाटक में अभिनय कर रही हैं।

उन्होंने कहा, "यह 95 मिनट का नाटक था और मैने 17 सालों से ऐसा नहीं किया था। यह पूरी तरह से अगल चीज है।"

End of content

No more pages to load