Bollywood News


जॉनी डेप नहीं चाहते ऑस्कर

जॉनी डेप नहीं चाहते ऑस्कर
'पाइरेट्स ऑफ द केरेबियन' और 'एलिस इन वंडरलैंड' जैसी फिल्मों के मशहूर अभिनेता जॉनी डेप ने कहा कि वे अपने किसी भी किरदार के लिए ऑस्कर नहीं जीतना चाहते। 'फिमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक डेप ने कहा कि वे अकेडमी पुरस्कार लेने के बारे में नहीं सोच रहे क्योंकि वे वहां भाषण नहीं देना चाहते।

बीबीसी की न्यूजबीट के मुताबिक डेप ने कहा, `मैं कभी भी ऐसा कुछ नहीं जीतना चाहता। उन्होंने मुझे दो या तीन बार नांमांकित किया है। यही काफी है। जीतने का अर्थ है कि आप किसी के साथ मुकाबले में हैं और मैं किसी से मुकाबला नहीं करना चाहता।`

डेप ने कहा, `मैं वही करता हूं जो मैं करना चाहता हूं। कुछ लोगों को यह अच्छा नहीं लगता लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।`

End of content

No more pages to load