Bollywood News


मेम्फिस म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में टिम्बरलेक शामिल

मेम्फिस म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में टिम्बरलेक शामिल
जस्टिन टिम्बरलेक को शनिवार को एक समारोह में मेम्फिस म्यूजिक हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया।

'एशेसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, टेनेसी के मेम्फिस केनन सेंटर में हास्य अभिनेता जिम्मी फालन जस्टिन ने अभिनेता को प्रस्तावित किया।

गायक से अभिनेता बने जस्टिन टिम्बरलेक अपनी स्वीकृति भाषण के दौरान भावुक हो गए और उन्होंने कहा, "मैं सभी दिग्गजों के साथ खड़ा होकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिन्हें सुनकर मैं बड़ा हुआ हूं और मैं बहुत खुश हूं कि अब मैं उनके साथ खड़ा हूं।"

टिम्बरलेक ने ग्रैमी और एमी पुरस्कार के साथ इसकी तुलना की।

उन्होंने कहा, "ग्रैमी राजनीतिक है और एमी राजनीतिक है। मेम्फिस राजनीतिक नहीं है।"

समारोह में जस्टिन टिम्बरलेक टॉम फोर्ड सूट पहन कर पहुंचे थे।

End of content

No more pages to load