Bollywood News


पति के लिए प्रेमी को नजरअंदाज कर रहीं कोल?

पति के लिए प्रेमी को नजरअंदाज कर रहीं कोल?
टेलीविजन रियलिटी स्टार कोल कर्दशियां ने अपने एनबीए खिल़ाडी प्रेमी जेम्स हार्डन से अपने रिश्ते को फिलहाल दरकिनार कर दिया है। वेबसाइट "टीएमजेड डॉट कॉम" के अनुसार, एक सूत्र ने कहा कि "कीपिंग अप विद कर्दशियन्स" स्टार कोल (31) ने पति लामर ओडोम की स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को देखते हुए जेम्स से अपने रिश्ते को दरकिनार कर दिया है।

कोल और लामर के वैवाहिक रिश्तों में काफी समय से अनबन की खबरें हैं। लामर पिछले सप्ताह एक वेश्यालय में बेहोश होकर गिर प़डे थे। कोल इस बुरे वक्त में लामर के साथ कंधे से कंधे मिलाकर ख़्ाडी होंगी। कोल ने पिछले साल दिसंबर में पति से तलाक लेने की अर्जी लगाई थी। दोनों चार वर्षो तक वैवाहिक जीवन में रह चुके हैं।

End of content

No more pages to load