Bollywood News


जस्टिन बीबर ने 'सॉरी' की झलकी साझा की

जस्टिन बीबर ने 'सॉरी' की झलकी साझा की
गायक जस्टिन बीबर का नया गीत 'सॉरी' जारी करने में केवल तीन दिन बाकी हैं। वहीं गीत की लोकप्रियता के लिए उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम के माध्यम से ऑनलाइन पोस्ट की एक वीडियो में गीत की नई झलकी साझा की है।

ब्लैक एंड व्हाइट टीजर में स्कीरेक्स और ब्लड डायमंड्स भी हैं। उन्होंने गीत में बीबर का सहयोग किया है।

एसीशोबीज डॉट कॉम की रपट के मुताबिक, सफेद टी-शर्ट, काली जैकेट और टोपी पहने 'बेबी' गीत के गायक स्कीरेक्स द्वारा बजाए गिटार पर गीत गुनगुना रहे हैं।

बीबर ने क्लीप पर शीर्षक लिखा है, "सॉरी के लिए कौन तैयार है मुझे पता है मैं हूं।"

'सॉरी' 21 वर्षीय गायक की नया एल्बम 'प्रपोज' का दूसरा गीत है। यह गीत 13 नवंबर को जारी होगा।

End of content

No more pages to load