पॉप गायिका माइली साइरस ने फोटोग्राफरों से बचने के लिए एक अनूठा तरीका अपनाया। उन्होंने काले रंग की हूडी से अपना सिर और चेहरा ढक लिया।
वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, गुरुवार 22 अक्टूबर को फोटोग्राफरों की भीड़ को देखकर माइली ने काले रंग की हूडी से अपने आप को ढक लिया। उनकी सहायिका ने उन्हें कार तक पहुंचाया।
माइली की इस चालाकी की वजह से फोटोग्राफर सिर्फ पीछे से ही उनकी तस्वीरें खींच पाए। तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि वह सफेद क्रॉप टॉप, जींस और जूते पहने हुए हैं। माइली के पास नारंगी रंग का बैग भी दिखा।
इस दौरान माइली और उनकी सहायिका ने थोड़ी मस्ती भी की। माइली जॉम्बी की तरह चलने लगीं, जबकि इस दौरान उनकी सहायिका हंस रही थी।
माइली साइरस ने दिया फोटोग्राफरों को चकमा
Monday, October 26, 2015 23:30 IST


