इटालियन एक्ट्रेस मोनिका बेलूची इन दिनों अपनी फिल्म 'स्पेक्टर' को लेकर चर्चा में हैं। उनका कहना है कि वो इन दिनों अपनी आजादी को लेकर खुश हैं। 51 वर्षीय एक्ट्रेस का कहना है 'वो अपनी दो बेटियों देवा और लिओनी के साथ खुश हैं। पति से अलग रह रही हैं।'
कॉन्टेक्टम्यूजिक के हवाले से कहा गया 'मोनिका फिलहाल किसी भी रिलेशनशिप में नहीं है।'
मोनिका ने कहा 'मैंने इससे पहले कभी भी ऐसा महसूस नहीं किया है। मुझे यह ताजा लग रहा है। सिंगल वुमन एक फ्री वुमन है। सिंगल रहने का मतलब अकेला होना नहीं है। यह बिलकुल वैसा है जैसे आप खुश रहें। रिलेशनशिप हो या ना हो।'
उन्होंने बताया 'यह डरावना हो सकता है। मगर बहुत ही रोचक है। याद रखना चाहिए कि यह बहुत पुरानी बात है जब एक महिला का एक पुरुष से रिश्ता होना जरूरी समझा जाता था।'
मोनिका ने कहा 'यह स्वभाविक है कि किसी यंग व्यक्ति का बूढ़ी महिला के प्रति आकर्षित हो जाना। हमें किसी भी उम्र की परवाह नहीं करना चाहिए। 20 और 30 साल के पुरुष बूढ़ी महिला के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।'
उन्होंने बताया 'यह पूरा मसला केवल केमिस्ट्री का है। यह बात महिला और पुरुष दोनों पर ही लागू होती है।'
सिंगल रहते हुए ही खुश हैं मोनिका बेलूची
Tuesday, October 27, 2015 23:30 IST



