Bollywood News


क्रिस इवन्स से प्यार करती थीं सेलेना गोमेज

क्रिस इवन्स से प्यार करती थीं सेलेना गोमेज
सिंगर सेलेना गोमेज आमतौर पर अपने रिलेशनशिप को लेकर ही चर्चाओं में रहती हैं। बहुत समय तक उनका रिश्ता सिंगर जस्टिन बीबर के साथ रहा था।

सेलेना गोमेज ने एक और खुलासा किया है। सेलेना ने बताया 'कैप्टन अमेरिका' स्टार क्रिस इवन्स को लेकर भी

उनके मन में प्यार जैसा अहसास हुआ करता था। एसशोबिज डॉट कॉम के अनुसार एक टॉक शो में सेलेना ने कहा '34 वर्षीय एक्टर क्रिस इवन्स बहुत ही क्यूट हैं। मुझे उन्हें लेकर कुछ कुछ प्यार जैसी भावनाएं महसूस होती थी।'

यह पहला मौका था जब सेलेना ने क्रिस को लेकर ऐसी बातें की है। गोमेज ने कहा 'हो सकता है कि वो या तो मुझसे नफरत करेंगे या फिर प्यार करेंगे।'

होस्ट एंडी कोहेन ने कहा 'मुझे लगता है कि यह सुनने के बाद तो निश्चित रूप से वो आपको प्यार ही करेंगे।'

End of content

No more pages to load