Bollywood News


हिलेरी क्लिंटन की रैली में कैटी पेरी ने प्रस्तुति दी

हिलेरी क्लिंटन की रैली में कैटी पेरी ने प्रस्तुति दी
पॉप गायिका कैटी पेरी ने आयोवा में हिलेरी क्लिंटन के नवीनतम चुनाव अभियान में प्रस्तुति दी। अपने दो प्रेरणादायक गीतों 'फायरवर्क्‍स' और 'रोअर' से पेरी ने भीड़ का स्वागत किया।

एसिजशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका ने सफेद स्ट्रैपलैस ड्रेस पहनी थीं और पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने उन्हें मंच पर पेश किया।

बिल ने कहा, "मैंने इससे पहले कभी भी कैटी पेरी को इस प्रकार पेश नहीं किया।"

यह बताते हुए कि उन्होंने डेमोकेट्रिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की दावेदार को समर्थन क्यों दिया, पेरी ने कहा, "मैं हिलेरी के साथ हूं। मुझे उनके भविष्य और उनकी सोच पर भरोसा है। मैं पुरुषों और महिलाओं के समान अधिकारों में विश्वास रखती हूं।"

पेरी ने हिलेरी क्लिंटन के इंस्टाग्राम पर राजनेता के साथ अपनी एक सेल्फी भी शेयर की।

End of content

No more pages to load