Bollywood News


डेविड बेखम अपने ही वृत्तचित्र में करेंगे अभिनय

डेविड बेखम अपने ही वृत्तचित्र में करेंगे अभिनय
पूर्व फुटबॉल स्टार डेविड बेकहम वृत्तचित्र फिल्म 'डेविड बेकहम : फॉर द लव ऑफ द गेम' में अभिनय करेंगे।

वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, बीबीसी द्वारा कमिशन प्राप्त फिल्म में बेखम सात महाद्वीपों में फुटबॉल खेलते नजर आएंगे।

उल्लेखनीय है कि 90 मिनट की इस फिल्म में पापुआ न्यू गिनी के गांव से बेखम की यात्रा को दर्शाया जाएगा। वह अपने बचपन की दोस्त डेव गार्डनर के साथ यात्रा करेंगे।बीबीसी की सोमवार की रिपोर्ट के मुताबिक, "फिल्म में समृद्ध और विविध किरदारों को दिखाया जाएगा, सभी एक खेल से जुड़े हुए हैं। इसकी मांग है कि दुनियाभर में इसका क्या मतलब है।"

बेखम ने अपने एक बयान में कहा, "मुझे दोस्तों के साथ विचार-विमर्श और हवाई जहाज पर बैठना याद है और मैंने ये कभी नहीं सोचा था कि यह वास्तविकता बन जाएगा। मैं इससे उत्साहित हूं कि अब मैं इस महत्वाकांक्षी विचार का एहसास कर सकता हूं।

End of content

No more pages to load