Bollywood News


मॉडल एलिजाबेथ हर्ले ने टॉपलेस फोटो से दिया लेखक को ट्रिब्यूट

हॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल हमेशा ही कुछ नया करने को लेकर चर्चा में रहती हैं। मगर इस बार तो मामला कुछ और ही है।

सुनने में आया है कि मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल एलिजाबेथ हर्ले लेखक जैकी कॉलिन्स को ट्रिब्यूट देने का मन बनाया। इसके लिए उन्होंने एक योजना भी बनाई।

लेकिन यह योजना सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे। कारण कि हर्ले ने छुट्टियां बिताने के दौरान तय किया कि वो कॉलिन्स को अपनी एक टॉपलेस फोटो से ट्रिब्यूट देंगी।

50 वर्षीय एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही एक टॉपलेस फोटो पोस्ट भी किया। पुल वेकेशन फोटो में हर्ले आकर्षक नजर आईं।

पीपल मैगजीन के अनुसार हर्ले ने अपने फोटो में कैप्शन देते हुए लिखा 'कोई भी छुट्टी जैकी कॉलिन्स के बिना पूरी नहीं हो सकती। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। एक शानदार महिला ने मुझे फिर से उत्साह से भर दिया। मेरा मनोरंजन किया।'

फोटो में हर्ले एक स्विमिंग पुल में आराम फरमाती हुई नजर आ रही हैं। साथ में कॉलिन्स की बुक 'द सेंटागेलोस' भी दिखाई दी।

कॉलिन्स के उपन्यास हॉलीवुड ग्लैमर और सेक्स को लेकर चर्चित रहे हैं। कॉलिन्स की सितंबर में ही ब्रेस्ट कैंसर के कारण मौत हो गई थी।

End of content

No more pages to load