Bollywood News


बॉन्‍ड सीरीज की फिल्‍म 'स्‍पेक्‍टर' का पहले दिन रिकॉर्ड कलेक्‍शन

बॉन्ड सीरीज की हालिया रिलीज फिल्‍म 'स्‍पेक्‍टर' के पहले दिन का बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन शानदार रहा है। 'स्‍पेक्‍टर' ने अपनी ही सीरीज की फिल्‍म 'स्‍काइफॉल' के कलेक्‍शन का रिकॉर्ड तोड़ दिया है जिसने पहले दिन 6.4 मिलियन अमेरिकी डॉलर कलेक्‍ट किए थे।

डेनियल क्रेग की 'स्‍पेक्‍टर' रिलीज के पहले दिन 9.2 यूएस डॉलर का कलेक्‍शन किया है। फिल्‍म का डायरेक्‍शन सेम मेंडिस ने किया है। डेनियल चौथी बार सीक्रेट एजेंट जेम्‍स बॉन्‍ड का किरदार निभा रहे हैं। इस बार जेम्‍स बॉन्‍ड का मिशन मेक्सिको सिटी के आसपास है।

'स्‍पेक्‍टर' अभी भारत में रिलीज नहीं हुई है। अगामी 6 नवंबर को फिल्‍म को वर्ल्‍डवाइड रिलीज किया जाएगा।

End of content

No more pages to load