Bollywood News


हैरी स्टाइल्स की पतली कमर का राज बुलेट कॉफी

हैरी स्टाइल्स की पतली कमर का राज बुलेट कॉफी
पॉप गायक हैरी स्टाइल्स पतला रहने के लिए 'बुलेट कॉफी' पीते हैं। हैरी का मानना है कि इससे उनकी भूख नियंत्रित होती है और दुबला-पतला रहने में मदद मिलती है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी (21) दुबला-पतला रहने के लिए बुलेट कॉफी पीते हैं।

उनकी कमर 26 इंच की है। 'द संडे टाइम्स स्टाइल' पत्रिका की रिपोर्ट के मुताबिक, हैरी ने कहा कि `ब्लैक कॉफी में एक चम्मच मक्खन और एक चम्मच नारियल तेल के मिश्रण से बुलेट कॉफी तैयार होती है। मैंने दो दिनों तक सिर्फ यही कॉफी पी थी और यकीन मानिए बिल्कुल भूख नहीं लगी।` हैरी ने बताया कि वह ध्यान भी करते हैं और बॉकिं्सग तथा दौड़ भी लगाते हैं।

End of content

No more pages to load