Bollywood News


म्यूजिक छोड़ना चाहते थे जस्टिन बीबर

म्यूजिक छोड़ना चाहते थे जस्टिन बीबर
पॉप स्टार जस्टिन बीबर का कहना है कि एक पल ऐसा भी आया था जब वो सबकुछ छोड़ने के लिए मन बना चुके थे। इसका कारण था कि बीबर के व्यवहार के कारण लोगों का उन्हें एक रिअलिटी स्टार के तौर पर देखना।

फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम के अनुसार बीबर ने कहा 'एक मिनिट के लिए मेरे दिमाग में यह बात आ गई थी कि मैं सबकुछ छोड़ना चाहता हूं। मगर मैं जानता था कि यह काम आसानी से कर सकता हूं। हालांकि मैं जानता हूं कि यह मेरे लिए कितना मायने रखता है।'

बीबर ने बताया 'इस स्थान पर लाने के लिए भगवान ने ही मेरे लिए कुछ सोचकर रखा होगा। यह बिल्कुल ऐसा था कि सम्मान को प्राप्त करना।'

बीबर ने बताया 'मुझे लगता है कि मेरा व्यवहार ही वो कारण था जिसके कारण लोगों ने मेरे लिए ऐसा सोचना शुरू कर दिया था। मैं भी एकाएक रिअलिटी स्टार के समान हो गया था। म्यूजिशियन के बजाए बाकी बातों की चिंता कर रहा था।'

End of content

No more pages to load