Bollywood News


जे.के. रोलिंग को सता रहा मौत का डर

जे.के. रोलिंग को सता रहा मौत का डर
हैरी पॉटर जैसी बेहतरीन सीरीज को लिखने वाली हॉलीवुड की जानी मानी लेखिका जे.के.रोलिंग बच्चो को ध्यान में रखते हुए एक नई किताब को लिखने में व्यस्त है। लेकिन इस किताब को लिखने में उन्हें एक अजीब तरह का डर भी सता रहा है। वो डर है मौत का। जी हाँ रोलिंग को लगता है कि कही इस किताब को पूरा लिखने से पहले ही वो मर न जाये। एक वेबसाइट के अनुसार 50 साल की लेखिका जे.के. रोलिंग बच्चो से सम्बंधित एक नई किताब को लिखने में व्यस्त है।

और उनके पास इस किताब में लिखने के ढेर सारे विचार है। और उन्होंने इस किताब के बारे में बहुत कुछ सोच रखा है। पर उन्हें लगता है कि कही अपनी इस इच्छा को पूरा करने का समय न कम पड़ जाए। हाल ही में रोलिंग ने एक रेडियो शो के दौरान कहा की कभी कभी मुझे ऐसा लगता है कि कही में इस किताब को लिखते लिखते मर न जाऊ।

मुझे डर है कि मेरी किताब कभी अधूरी रह गई तो। मुझे बच्चो से सम्बंधित किताबे लिखना काफी अच्छा लगता है। और इससे जुड़े मेरे पास ढेर सारे विचार है।

End of content

No more pages to load