Bollywood News


2015 की गायिकाओं में कैटी पेरी कमाई में नंबर-1

2015 की गायिकाओं में कैटी पेरी कमाई में नंबर-1
कमाई के मामले में अमेरिकी गायिका कैटी पेरी का नाम सबसे ऊपर आ गया है। कैटी पेरी 2015 में सर्वाधिक कमाई करने वाली गायिका बन गई है। फोर्ब्स पत्रिका ने वर्ष 2015 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली गायिकाओं की सूची जारी की है। इस सूची के मुताबिक पेरी कमाई के मामले में अन्य गायिकाओं से आगे हैं।

एसिजशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक कैटी पेरी इस वर्ष 13.5 करोड डॉलर की कमाई की है। कैटी ने अपनी 2013 की एल्बम प्रिज्म के समर्थन में दुनिया भर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने 126 शो किए और हर शहर से 20 लाख डॉलर से ज्यादा की कमाई की।

इसके अलावा कैटी ने कवरगर्ल, कोती और क्लेयरस के साथ हुए करार से भी कमाई की है। गायिका ने इस वर्ष की शुरूआत में फोर्ब्स को कहा थी कि उन्हें उनकी कंपनी की मालिक खुद होने पर गर्व है। कैटी के अनुसार वह एक उद्यमी है। इस सूची में दूसरे स्थान पर टेलर स्विफ्ट रही है। टेलर ने 8 करोड डॉलर की कमाई की है।

End of content

No more pages to load