Bollywood News


ब्रिटनी स्पीयर्स ने शुरू की नई अल्बम की रिकॉर्डिग

ब्रिटनी स्पीयर्स ने शुरू की नई अल्बम की रिकॉर्डिग
गायिका ब्रिट्नी स्पीयर्स ने बताया कि वह एक नए अल्बम पर काम कर रही हैं। वेबसाइट "पीपुल्स डॉट कॉम" के मुताबिक, कई रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि 33 वर्षीय स्पीयर्स नए संगीत पर काम कर रही हैं। स्पीयर्स ने टि्वटर पर लिखा कि नई एल्बम के लिए क़डी मेहनत कर रही हूं। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोस्त और अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

पिछले सप्ताह उन्होंने टि्वटर पर लिखा था कि उन्होंने एक अल्बम की रिकॉडिंग पूरी कर ली है और वह हैशटैग "बी 9" का प्रयोग कर रही हैं। उन्होंने टि्वटर पर लिखा, "कुछ स्वरों की रिकॉर्डिग खत्म। मुझे यह गीत पसंद है। इसने मुझे खुशी दी है और मुझे उम्मीद है कि इससे आपको भी खुशी मिलेगी।" गायिका ने फिलहाल अल्बम के प्रदर्शित होने की तारीख पर कोई खुलासा नहीं किया है।

End of content

No more pages to load