सिंगर एडेल का नया गाना इन दिनों उनके प्रशंसकों की जुबान पर चढ़ा हुआ है। मगर सुनने में आया है कि एडेल एक सवाल पर भड़क गईं। इवेंट में उनसे पूछा गया कि क्या वो भविष्य में अंग-प्रदर्शन करेंगी। इस बात को लेकर एडेल नाराज हो गईं।
'एसशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार एडेल एक मैगजीन के संवाददाता से बात कर रही थी। एडेल से पूछा गया था कि क्या वो 'प्लेबॉय मैगजीन" के लिए पोज देंगी।
एडेल ने बताया 'मुझसे पूछा गया कि क्या मैं प्लेबॉय के लिए पोज दूंगी। यह बकवास बात है। कई बार पूछी जा चुकी है। चूंकि मैं एक महिला हूं तो यह बात हर बार मुझसे पूछ ली जाती है। या फिर इसका कारण यह है कि मैं मोटी हूं।'
उन्होंने कहा 'यदि मैं दुबली होती तो क्या मुझे अपना शरीर दिखाना चाहिए। बिल्कुल नहीं। मेरा शरीर मेरा है। मैं लोगों को बताना चाहती हूं कि कोई भी परफेक्ट नहीं होता है। मगर इसका मतलब यह भी नहीं हो जाता है कि उसके लिए यह बात ज्यादा जरूरी हो जाए कि लोग जैसा सोच रहे हैं वो व्यक्ति ऐसा करे भी।'
एक्सपोज के सवाल पर चिढ़ गईं एडेल
Tuesday, November 10, 2015 10:30 IST



