Bollywood News


नग्न होकर खाना पसंद करते हैं एनिस्टन, थेरॉक्स

नग्न होकर खाना पसंद करते हैं एनिस्टन, थेरॉक्स
अभिनेत्री जेनिफर एनिस्टन और उनके उत्साही पति जस्टिन थेरॉक्स अपना रात्रि भोज नग्न होकर लेना पसंद करते हैं।

फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक, जेन के एक करीबी सूत्र ने ओके पत्रिका को बताया, "उनका कहना है कि उनका यौन जीवन इन दिनों सक्रिय नहीं है और जस्टिन बेहद उत्साही हैं। अपने सेक्स जीवन को रोमांचक बनाने के लिए वे अपना रात्रिभोज नग्न होकर लेना पसंद करते हैं। जेन का कहना कि विवाह ने जस्टिन को अधिक कामुक बना दिया है।"

सूत्र के मुताबिक, "इसमें कोई शक नहीं कि वे एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं और एक-दूसरे के सबसे अच्छे दोस्त हैं, लेकिन वे एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय नहीं बिताते। उन्हें अकेले रहना ज्यादा पसंद है। प्यार का इजहार करने के लिए उन्हें एक-दूसरे को संदेश और अपनी विवाह की अंगूठी की तस्वीरें भेजना पसंद है।"

End of content

No more pages to load