Bollywood News


कैटलिन जेनर ने जीता ट्रांसजेंडर चैंपियन पुरस्कार

कैटलिन जेनर ने जीता ट्रांसजेंडर चैंपियन पुरस्कार
रियलिटी टीवी स्टार कैटलिन जेनर ने ग्लैमरस 2015 वूमेन ऑफ ईयर में ट्रांसजेंडर चैंपियन का पुरस्कार जीता है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, 66 वर्षीय अभिनेत्री कैटलिन को लिंग परिवर्तन से पहले ब्रूस के नाम से जाना जाता था। उन्होंने सोमवार को समारोह में पुरस्कार जीता और अपने भाषण में अपने परिवार को अपने साथ खड़े रहने पर आभार जताया।

समारोह में उन्होंने कहा, "मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरा परिवार है। उन्होंने मेरा समर्थन किया, यह बहुत अच्छी बात है।"

उन्होंने कहा, "जहां तक लिंग की बात है तो इस कमरे में मौजूद हर कोई एक यात्रा पर है। हम मनुष्य होने के नाते लगातार सीख रहे हैं, बढ़ रहे हैं। लेकिन इस आबादी का एक ऐसा हिस्सा है, जो जो लिंग के मामले में गंभीर रूप से भ्रम में है।"

End of content

No more pages to load