Bollywood News


रोवन एटकिंसन ने 24 साल बाद लिया पत्नी से तलाक

रोवन एटकिंसन ने 24 साल बाद लिया पत्नी से तलाक
हास्य अभिनेता रोवन एटकिंसन और उनकी पत्नी को 24 साल बाद अनुचित व्यवहार के आधार पर तुरंत तलाक दिया गया।

'मिस्टर बीन' के अभिनेता, पूर्व बीबीसी मेकअप कलाकार सुनेत्रा (54) से 2014 के बाद से अलग हैं।

सेंट्रल फैमिली कोर्ट में जिला न्यायाधीश ने एक मिनट से कम चली सुनवाई में एटकिंसन और उनकी पत्नी को तलाक जारी कर दिया।

वेबसाइड 'डेलीमेल डॉट को डॉट यूके' की रपट के मुताबिक, न ही रोवन और न ही सुनेत्रा ने याचिका दाखिल की। वह घोषणा के लिए न्यायालय में मौजूद रहे।

एक सूत्र ने 'द सन' से कहा, "सुनेत्रा एक युवती के साथ अपनी पति के संबंधों को लेकर परेशान थी।"

एटकिंसन (60) 18 महीनों से 32 साल की लुईस फोर्ड के साथ डेट कर रहे हैं।

End of content

No more pages to load