Bollywood News


पर्दे पर खुद को देखना पसंद नहीं : जॉनी डेप

पर्दे पर खुद को देखना पसंद नहीं : जॉनी डेप
अभिनेता जॉनी डेप का कहना है कि उनके लिए ब़डे पर्दे पर खुद को अभिनय करते देखना मुश्किल है।

वेबसाइड `फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके` की रपट के मुताबिक, डेप ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, ``मुझे खुद को पर्दे पर देखना पसंद नहीं।

मैं इसके लिए ख़डा नहीं हो सकता।``

लोकप्रिय अभिनेता ने यह भी बताया कि वह अपने कòरियर के शुरूआती वर्षों में अपने ऑडिशन के डर से गुजर रहे थे।

उन्होंने कहा, ``मैं थो़डा बेवकूफ था। मेरा मानना था कि यह (ऑडिशन) प्रक्रिया दूर तक लेकर जाती है, इसलिए मेरे दिमाग में हमेशा यह विचार रहता था कि यह बहुत अच्छी राह है और यह असहज जगह है, जहां आपको हमेशा `जागृत` रहने की जरूरत है।``

डेप ने साझा किया कि वह सिर्फ पटकथा के संवाद पर ध्यान केंद्रित करते हैं और जान-बूझकर अन्य दिशाओं में ध्यान नहीं देते।

End of content

No more pages to load