ब्रिटिश के मशहूर पॉप बैंड वन डायरेक्शन के गायक लियाम पायने का कहना है कि उन्होंने हैरी पॉटर श्रृंखला की फिल्म 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेटस' में दिखाई गई उड़ने वाली कार खरीद ली है।लियाम (22) हैरी पॉटर फिल्मों के बहुत बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने अपने पिछले जन्मदिन पर हॉगवर्टस थीम पर पार्टी आयोजित की थी।लियाम ने 2002 में प्रदर्शित हुई 'हैरी पॉटर एंड द चैंबर ऑफ सीक्रेटस' में इस्तेमाल बैटर्ड फोर्ड एंजलिया 105ई कार को खरीद लिया है।
यह एक जादुई कार थी जो हवा में उड़ती थी।लियाम ने रेडियो शो पर कहा, `मैंने हैरी पॉटर कार खरीद ली है और इसे मैंने अपने बगीचे में रखा है। आप फिल्म में दिखाई जाने वाली उस नीली उड़ने वाली जादुई कार को तो जानते ही होंगे। मैंने उसे खरीद लिया है क्योंकि मैं उसका दीवाना हूं।`
लियाम पायने ने हैरी पॉटर की जादुई उड़ने वाली कार खरीदी
Thursday, November 19, 2015 22:30 IST


