Bollywood News


'वन डायरेक्शन' के सदस्य बहुत थक गए हैं : कॉवेल

चर्चित पॉप बैंड 'वन डायरेक्शन' का काम संभालने वाले संगीत सम्राट साइमन कॉवेल समझते हैं कि बैंड के सदस्य काम से एक लंबा ब्रेक क्यों चाहते हैं। कॉवेल ने एक साक्षात्कार में कहा कि बैंड के सदस्यों ने पांच वर्षो तक लगातार दिन-रात काम किया है और वे अब काम से ब्रेक ले रहे हैं, जिसके वे हकदार हैं।

कॉवेल ने बताया, `मैं वन डायरेक्शन से अपने जुड़ाव को इस तरह देखता हूं कि हमारे साथ में पांच साल कमाल के रहे हैं और वे लोग लगातार काम करने की वजह से बहुत ज्यादा थक गए हैं।`उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं मालूम की इस ब्रेक के बाद वन डायरेक्शन दुरुस्त होगा या नहीं।कॉवेल को हालांकि इस बात का पूरा यकीन है कि अगर सदस्य एक बैंड के रूप में दोबारा साथ में काम न भी करें, तो भी उन्हें कोई दिक्कत नहीं होगी।

End of content

No more pages to load