Bollywood News


काइली, केंडल ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर

मॉडल काइली और केंडल जेनर अपने आस्ट्रेलिया दौरे का आनंद ले रहे हैं। दोनों कपड़ों की अपनी नई श्रृंखला को लांच करने और उसके प्रचार के लिए पैरामत्ता की यात्रा की और इस दौरान वे काफी फैशनबेल लुक में थे।

'एसशोबिज डॉट कॉम' की रपट के मुताबिक, दोनों यहां पहुंचे, काइली ने इंस्ट्राग्राम पर यहां अपने दौरे का अनुभव साझा किया। उन्होंने अपनी बहन केंडर के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

वीडियों में कायली ने कहा, "हम ऑस्ट्रेलिया में हैं।"

काइली ने भी कुछ तस्वीरें साझा की है, जिसमें उन्होंने वोट पर अपनी दो बहनों की तस्वीर साझा की। जहां काइली काले रंग की पोशाक में फैशनेबल लग रही हैं। वहीं केंडल भी काफी आकर्षण लग रही हैं।

दोनों बहनें पैरामत्ता की यात्रा पर हैं, जहां दोनों फॉरएवर न्यू में अपने कपड़ों की श्रृंखला को लांच करने और उसके प्रचार के लिए वेस्टफिल्ड में उपस्थित हुईं।

End of content

No more pages to load