Bollywood News


कोल के मोटापे पर अब भी होती है चर्चा

कोल के मोटापे पर अब भी होती है चर्चा
टेलीविजन रियलिटी स्टार कोल कर्दशियां ने पिछले कुछ वर्षो में वजन घटाने के लिए जीतोड़ मेहनत की है। वह कहती हैं कि लोग अब भी उनके मोटापे के बारे में बात करते हैं।

कोल ने अपने पारिवारिक टेलीविजन रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद कर्दशियन्स' की एक कड़ी में अपनी स्टार बहन किम कर्दशियां को बताया, "किसी ने मुझसे कहा कि 'मैंने तुम्हारी पुरानी तस्वीरें देखीं' और प्रतिक्रिया स्वरूप कहा कि 'तुम बहुत मोटी थी', जिस पर मेरी प्रतिक्रिया थी कि 'आप लोग अब मेरी पुरानी तस्वीरों पर नजर क्यों दौड़ा रहे हैं?' लोगों और मेरे दोस्तों ने यह बात मुझसे कही। मैं अच्छी तरह जानती हूं कि मैं कितनी मोटी थी।"

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, शो पर किम ने अपनी छोटी बहन की फिगर की तारीफ की और कहा कि यह तुम्हारी अब तक की सबसे अच्छी फिगर है।

किम ने कहा, "जरा खुद को देखो तो सही! तुम्हारा पेट इतना सपाट कैसे है? तुम बिल्कुल पागल हो। मुझे यह कोल पसंद है। यह तुम्हारी अब तक की सबसे बेहतरीन फिगर है।"

इसके जवाब में कोल ने कहा, "मुझे फिलहाल उस सर्वश्रेष्ठ फिगर को पाना बाकी है।"

End of content

No more pages to load