हॉलीवुड अभिनेत्री केट विंसलेट का कहना है कि उन्हें थिएटर करने में खुशी होगी लेकिन वह अपने बच्चों को प्राथमिकता देती हैं। वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' ने केट के हवाले से कहा, `मुझे लगता है कि यह अब तक की अकेली ऐसी चीज है जो मुझे पीछे खींचती है। मुझे लगता है कि थिएटर के प्रति मेरे लगाव की वजह से मैं अपनी छुट्टियां और अपने परिवार के साथ समय खो दूंगी, जो मैं नहीं करना चाहती।`
केट के तीन बच्चे मिया (14) और जो (11) और 23 महीने का बेटा बीयर है। केट कहती हैं कि बच्चों और काम के बीच तालमेल बिठाना आसान नहीं है लेकिन अन्य लोगों की तुलना में वह इस मामले में भाग्यशाली हैं।
केट विंसलेट बच्चों को देती हैं प्राथमिकता
Friday, November 27, 2015 00:30 IST


