Bollywood News


ख्लो करती हैं बहनों के हिस्से का भी काम

ख्लो करती हैं बहनों के हिस्से का भी काम
अमेरिकी रियलिटी टीवी स्टार ख्लो कर्दशियां इस बात से परेशान हैं कि उन्हें अपनी बहनों से ज्यादा प्रचार कार्य करना पड़ता है, क्योंकि उनकी बहनों के बच्चे हैं और उनके नहीं।

'फीमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, ख्लो ने कहा कि वे इस बात से परेशान हैं कि उनके बच्चे नहीं हैं, इसलिए उनके बारे में नहीं सोचा जाता।

'कीपिंग अप विद द कर्दशियन्स' के एक एपिसोड में ख्लो ने कहा, "मैं अपनी बहनों के हिस्से का काम कर रही हूं। उनकी जिंदगी में बहुत कुछ हो रहा है और शायद मेरी जिंदगी में कुछ भी नहीं हो रहा।"

ख्लो ने कहा, "मैं चाहती हूं कि मेरी बहनें भी मेरे समान ही जिम्मेदारी उठाएं। मेरा कोई बच्चा नहीं है, इसका मतलब यह नहीं कि मुझे अपनी जिंदगी का मजा लेने के लिए निजी समय की जरूरत नहीं है।"

ख्लो की इस परेशानी को जानने के बाद कॉर्टनी कर्दशियां ने ख्लो की ज्यादा मदद करने की बात कही, तो वहीं गर्भवती किम ने चुटकी लेते हुए कहा कि उनकी 31 वर्षीय बहन को भी बच्चा पैदा कर लेना चाहिए। काम से बचने के लिए उनके पास यह बेहतरीन बहाना होगा।

End of content

No more pages to load