Bollywood News


रॉलिंग ने बताया, हैरी पॉटर ने बेटे का नाम स्नेप क्यों रखा!

रॉलिंग ने बताया, हैरी पॉटर ने बेटे का नाम स्नेप क्यों रखा!
लेखिका जे. के. रॉलिंग ने खुलासा किया है कि हैरी पॉटर ने अपने बेटे का नाम उपन्यास के किरदार स्नेप के नाम पर इसलिए रखा, क्योंकि वह उसके प्रति कृतज्ञता दर्शाना चाहता था।

स्नेप सेवेरस तंत्र मंत्र और जादू-टोने के विद्यालय में अध्यापक था और वह हैरी पॉटर को हमेशा परेशान करता था।

वेबसाइट फिमेल फर्स्ट डॉट को डॉट यूके की रपट के मुताबिक, हैरी पॉटर श्रृंखला की अंतिम कड़ी 'हैरी पॉटर एंड द डेथली हैलोज-पार्ट 2' में पॉटर ने अपने बेटे का नाम अल्बस सेवेरस रखा था। रॉलिंग के अनुसार, उसने सेवेरस के प्रति सम्मान व्यक्त करने के लिए ऐसा किया था।

ट्विटर पर एक प्रशंसक के रॉलिंग से यह पूछने पर कि 'स्नेप सबके प्रति बेहद कठोर था फिर भी हैरी के बेटे को स्नेप का नाम क्यों दिया गया?'

रॉलिंग ने कहा कि स्नेप ने हैरी के परिवार के लिए खुद को कुर्बान कर दिया था।

रॉलिंग ने कहा, "लिली के प्रति प्यार के कारण स्नेप हैरी के लिए मर गया। हैरी ने उसे माफ करते हुए उसके प्रति कृतज्ञता दिखाने के लिए अपने बेटे का नाम उसके नाम पर रखा।"

End of content

No more pages to load