हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स का कहना है कि उन्हें अपना वैवाहिक जीवन 'मनभावन' लगता है। उनके अनुसार, खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए समर्पण का भाव सबसे जरूरी है।
जूलिया (48) को पति डैनियल मोडर से दो बच्चे हैं।
वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जूलिया ने ब्रिटेन की 'हेलो' पत्रिका को बताया, "मेरे ख्याल से खुशहाल वैवाहिक जीवन का ताल्लुक एक-दूसरे के प्रति समर्पण का भाव रखने, समान जीवन मूल्यों और जिंदगी से एक जैसी चीजों की उम्मीदें रखने से है।"
जूलिया ने कहा कि उनकी एक दोस्त ने एक बार उनसे कहा था, "अगर तुम एक प्यार रिश्ते में बंधना चाहती हो, तो उसी रिश्ते में बनी रहो और मेरे ख्याल से यह बात सच भी है, क्योंकि मैंने अपने 15 साल के रिश्ते में पाया है कि हमारे बीच जो भी है, वो बहुत मनभावन व प्यारा है। इसलिए मेरे ख्याल से अपने साथी में दिलचस्पी लेना और उसे वक्त देना सबसे अहम है।"
वैवाहिक जीवन की सफलता के लिए वक्त देना जरूरी : जूलिया
Friday, December 04, 2015 00:30 IST


