Bollywood News


ब्रैड, क्लूनी एक-दूसरे को देते हैं टक्कर

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट का कहना है कि वह और मशहूर अभिनेता जॉर्ज क्लूनी काम के दौरान एक-दूसरे को टक्कर देने के आदी हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट क अनुसार, दोनों अभिनेताओं के अपने-अपने प्रोडक्शन हाउस हैं। ब्रैड का कहना है कि वे दोनों कभी कभी इस बात पर एक-दूसरे से होड़ लगाते हैं कि कौन-कौन सी किताब पर फिल्म बनाएगा। ब्रैड की हालिया फिल्म 'द बिग शॉर्ट' ऐसी ही एक फिल्म है।

'वल्चर' पत्रिका ने ब्रैड के हवाले से कहा, "उन्होंने (क्लूनी) मुझे बड़ी साफगोई के साथ 'एग्रो' फिल्म बनाने की दिशा में आगे बढ़ने के लिए कहा, लेकिन हां ऐसा करना होड़ भरा हो सकता है। आमतौर पर हमारी पसंद और रुचियां काफी हद तक एक-दूसरे से मिलती-जुलती हैं।"

उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें अक्सर उन फिल्मों में अभिनय करना पड़ता है, जिसके निर्माता वह स्वयं हैं। ऐसा इन फिल्मों के लिए आर्थिक मदद जुटाने के लिए करना पड़ता है।

End of content

No more pages to load