Bollywood News


एडेल पर 40 लाख पाउंड का कर बकाया

पॉप गायिका एडेल पर 40 लाख पाउंड का कर बकाया है। एडेल ने हाल ही में अपनी नई एल्बम '25' से वापसी की है।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट कॉ डॉट यूके' की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले एक साल से काम नहीं करने के बावजूद एडेल अपने करों का भुगतान कर रही हैं।

समाचार पत्र 'डेली मिरर' की रिपोर्ट के मुताबिक, एडेल को अब भी 2011 में आई अपनी एल्बम '21' और 2012 में जेम्स बांड फिल्म के गाने 'स्काइफॉल' के लिए रॉयल्टी मिल रही है।

एडेल के पास करीब पांच करोड़ पाउंड मूल्य की संपत्ति है।

End of content

No more pages to load