Bollywood News


केट विंसलेट को पसंद है शोबिज इवेंट में जाना

हॉलीवुड एक्ट्रेस केट विंसलेट को शोबिज इवेंट में जाना बहुत पसंद है। कारण कि इन खास मौकों पर विंसलेट को सजने-संवरने का बहाना मिल जाता है। यह बात खुद एक्ट्रेस ने ही शेयर की है।

केट ने कहा 'यह कुछ मौके होते हैं जो मुझे बहुत उत्साहित करते हैं। इन अवसरों पर ग्लैमरस लुक के साथ आकर्षक ड्रेस पहनने का बहाना भी मिल जाता है। रेड कारपेट पर चलने का अवसर मिल जाता है सो अलग।'

फीमेल फर्स्ट डॉट कॉम के अनुसार विंसलेट ने बताया 'इसलिए इन अवसरों में हमेशा ही खास पाती हूं। यह आपको वास्तविकता में तैयार होने का बहाना दे देते हैं।'

विंसलेट ने कहा 'रियल लाइफ से रील लाइफ का अनुभव हमेशा ही अलग होता है। आपको यह अनुभव उसी समय होता है जब आप इससे गुजर रहे होते हैं। मैंने कभी ये अवसर नहीं जाने दिया।'

End of content

No more pages to load