अमेरिका की मशहूर संगीतकार और रैपर निकी मिनाज के भाई जेलानी मराज को जमानत मिल गई है। जेलानी मराज को एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था। लेकिन किसी अज्ञात बीमारी से पीड़ित होने की वजह से उन्हें दो दिन में ही जमानत मिल गई।
वेबसाइट 'एसेजशोबिज डॉट कॉम' के अनुसार, जेलानी को 1 लाख डॉलर पर जमानत मिली है।
जेलानी पर अप्रैल से नवंबर के बीच एक नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप है। उनकी बहन निकी मेराज ने इस मामले को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
पॉप स्टार निकी मिनाज के भाई को मिली जमानत
Wednesday, December 09, 2015 00:30 IST


