Bollywood News


रीटा ओरा की पोशाक ने दिया उन्हें धोखा

रीटा ओरा की पोशाक ने दिया उन्हें धोखा
पॉप गायिका रीटा ओरा को वॉर्डरोब मालफंक्शन की वजह से शर्मसार होना पड़ा। रीटा ने हाल ही में 'द एक्स फैक्टर' शो में नजर आई। इस शो के बाद आयोजित एक पार्टी में हिस्सा लेने के बाद जैसे ही वह अपनी कार की तरह बढ़ी तो वह वॉर्डरोब मालफंक्शन का शिकार हो गईं।

रीटा ने पिछले सप्ताहांत हुई इस पार्टी में हरे, नीले और भूरे रंग का लंबी बाजुओं का गाउन पहना हुआ था। उनके गाउन का क्लीवेज बहुत गहरा था।

वेबसाइट 'एसशोबिज डॉट कॉम' पर प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, रीटा को इस गाउन में चलने में भी परेशानी हो रही थी। वह गाउन में उलझकर गिरते-गिरते बची और उन्हें इस शर्मासर स्थिति का सामना करना पड़ा।

रीटा ओरा ने सोशल नेटवर्किं ग साइट इंस्टाग्राम पर इस गाउन में अपनी एक तस्वीर भी साझा की।

End of content

No more pages to load