ब्रिटिश गायिका रीटा ओरा कई बार वॉर्डरोब मालफंक्शन (सार्वजनिक मौकों पर गलती से कपड़ों का खुल जाना) का शिकार हो चुकी हैं, लेकिन इस बात को लेकर वे परेशान नहीं हैं और जो भी पहनती हैं उसे लेकर उन्हें कोई खेद नहीं है। ओरा ने कहा, “मेरे साथ ऐसा कई बार हो चुका है इसलिए अब मैं इसकी कोई परवाह नहीं करती। फैशन के मामले में जोखिम उठाने पड़ते हैं। मैंने भी यह किया और मुझे इसका कोई खेद नहीं है।”
ओरा ने कहा , “शुरू से ही मैं वही पहनती हूं जो मुझे पसंद है। यह निजी पसंद का सवाल है। मैं जो पहनती हूं उससे खुश हूं।” ओरा जब ‘द एक्स फैक्टर’ के ब्रिटिश संस्करण में बतौर निर्णायक आईं तो वह खास परिधान पहन कर सबके आकर्षण का केंद्र बनी रहीं। इस बारे में ओरा का कहना है कि उन्होंने इस बात का खास खयाल रखा कि उनके परिधान ज्यादा भड़काऊ न हों।
अपने पहनावे से खुश हैं रीटा ओरा
Saturday, December 12, 2015 00:30 IST


