Bollywood News


निकोल किडमैन महान अभिनेत्री : जूलिया

निकोल किडमैन महान अभिनेत्री : जूलिया
अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स ने कहा है कि फिल्म 'सीक्रेट इन देयर आईज' में उनकी सह-कलाकार निकोल किडमैन महान अभिनेत्री और अद्भुत इंसान हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफस्र्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, जूलिया रॉबर्ट्स ने कहा, "मैं उन्हें काफी समय से जानती हूं। वह महान अभिनेत्री हैं और बहुत ही खूबसूरत हैं, यह हम सब जानते हैं। वह अद्भुत और गतिशील इंसान हैं।"

उन्होंने कहा, "मैं सचमुच उनकी प्रशंसक हूं। मुझे लगता है कि हम दोनों में समान संवेदनशीलता है और वह अविश्वसनीय और वास्तविक व्यक्ति हैं। वह मेरी पसंदीदा हैं।"

End of content

No more pages to load