Bollywood News


केली बेटे को नहीं दे रही नया तोहफा

केली बेटे को नहीं दे रही नया तोहफा
गायिका केली रोलैंड अपने बेटे को पिछले क्रिसमस का तोहफा इस क्रिसमस पर दे रही हैं।

वेबसाइट 'पेजसिक्स डॉट कॉम' की रिपोर्ट के अनुसार, केली जोर देती हैं कि वह और उनके पति टिम विदरस्पून अपने 12 माह के बेटे टाइटन को बिगाड़ना नहीं चाहते, क्योंकि उसे पिछले साल ही क्रिसमस पर बहुत सारे उपहार मिले थे।

केली ने कहा, "उसे एक साल में ढेरों तोहफे मिल गए हैं। उसका जब जन्म हुआ था, वह अगले क्रिसमस के लिए तैयार था।"

उन्होंने कहा, "हम उनमें से कुछ उपहार को वापस उठाकर रखने वाले हैं। वह जब तक तीन साल का नहीं हो जाता, उसे ये नहीं मिलेंगे।"

End of content

No more pages to load