Bollywood News


जेनिफर संग काम करने में सहज हैं कूपर

जेनिफर संग काम करने में सहज हैं कूपर
अभिनेत्री जेनिफर लॉरेंस के साथ चार फिल्मों में काम कर चुके अमेरिकी अभिनेता ब्रेडले कूपर का कहना है कि अभिनेत्री के साथ काम करते समय बहुत सहजता महसूस होती है।

वेबसाइट 'डेडलाइन डॉट कॉम' ने कूपर के हवाले से कहा, "मुझे कहीं न कहीं लगता है कि 'डांसिंग विद द स्टार्स' धारावाहिक कर चुके इन लोगों के साथ हमेशा से एक तरह का नाता रहा है।"

कूपर और जेनिफर आगे 'जॉय' फिल्म में नजर आएंगे। इससे पूर्व दोनों मिलकर 'सिल्वर लाइनिंग्स प्लेबुक', 'अमेरिकन हसल' और 'सेरेना' जैसी हिट फिल्में दे चुके हैं।

'जॉय' जिंदगी से संघर्ष करती एक सिंगल मां की मजेदार कहानी है, जो एक मॉप(पोछे) का आविष्कार करती है। यह चीज उसे अपनी ही कंपनी का अध्यक्ष बनने की दिशा में अग्रसर करती है।

फिल्म में कूपर सहायक भूमिका में हैं।

End of content

No more pages to load