Bollywood News


सेलेना ने अल्बम के वीडियो की झलकी साझा की

सेलेना ने अल्बम के वीडियो की झलकी साझा की
गायिका सेलेना गोमेज ने अपने नए एल्बम वीडियो 'हैंड्स टू मायसेल्फ' की कुछ झलकियां साझा कीं। वेबसाइट 'ऐसशोबीज डॉट कॉम' की रिपोर्ट के मुताबिक, गायिका ने ट्विटर पर अपने अल्बम का वीडियो 21 दिसंबर को रिलीज करने की घोषणा की।

उन्होंने अल्बम की 12 सेकंड की झलकी के साथ लिखा, `मेरे हैंड्स टू मायसेल्फ का वीडियो।`

आगामी वीडियो में मॉडल क्रिस्टोफर मेसन भी होंगे। 15 सेकंड के इस टीजर में वह 23 वर्षीया सेलेना के साथ नजर आएंगे।

'हैंड्स टू मायसेल्फ' गोमेज के 'रिवाइवल' अल्बम के बाद तीसरा अल्बम है।

End of content

No more pages to load