Bollywood News


गीगी हदीद अभी नहीं लांच कर रही परफ्यूम

मॉडल गीगी हदीद का कहना है कि उन्हें अपने सिग्नेचर परफ्यूम लांच करने पर काफी खुशी होगी लेकिन फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है। हदीद को सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों से बहुत सारे संदेश मिल रहे हैं, जिसमें उनसे पूछा जा रहा है कि वह कब अपना ब्रांडिड परफ्यूम लांच कर रही हैं।

हालांकि हदीद का अभी तक परफ्यूम लांच करने का कोई विचार नहीं है लेकिन वह भविष्य में इसे लांच करने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। हदीद ने ट्वीट कर कहा, `जो लोग मुझसे परफ्यूम लांच करने के बारे में पूछ रहे हैं। मैं उनको बता दूं मेरी फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है लेकिन मैं बहुत जल्द इसे पेश करना चाहूंगी।` हदीद क्रिसमस की छुट्टियों पर जाने वाली हैं इसके लिए उन्होंने का फिलहाल काम से दूरी बना ली है।

End of content

No more pages to load