Bollywood News


केटी प्राइस के लिए तोहफे खरीदना आसान

केटी प्राइस के लिए तोहफे खरीदना आसान
पॉप स्टार केटी प्राइस के पति कैरन हैलर का कहना है उन्हें अपनी पत्नी को क्रिसमस पर तोहफे देना पसंद है। केटी का कहना है कि उनके लिए तोहफे खरीदना काफी आसान है।

कैरन को उत्सवों के दौरान केटी को तोहफे देना पसंद है और उनके लिए तोहफे लेना कोई मुश्किल काम नहीं, क्योंकि वह पूरे साल भर में बहुत कम ही खरीददारी करती हैं।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके' के अनुसार, केट ने कहा, "मेरे लिए तोहफे खरीदना सबसे आसान है।"

इस पर कैरन ने कहा, "हर किसी को लगता है कि केट अपने लिए हमेशा डिजाइनर जूते और हैंडबैग खरीदतीं हैं, लेकिन वह ऐंसा नहीं करती हैं।"

कैरन ने कहा, "मुझे उन्हें तोहफे देना पसंद है। पिछली बार मैंने उन्हें लाउबुटिन्स और लुइस वुइट्टोन का हैंडबैग और जूते तोहफे में दिए थे।"

End of content

No more pages to load