Bollywood News


जेनिफर की आयरलैंड घूमने की योजना

जेनिफर की आयरलैंड घूमने की योजना
'हंगर गेम्स' की सहायक कलाकार जेनिफर लॉरेंस और नेटलि डोरमर एक साथ सड़क मार्ग से आयरलैंड की यात्रा करने की योजना बना रही हैं। 'हंगर गेम्स' में साथ काम करने के दौरान नेटलि और जेनिफर में अच्छी दोस्ती हो गई थी।वेबसाइट के मुताबिक, जेनिफर का कहना है कि डोरमर उन्हें 'द टु़डोर्स' और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के दौरान देखी गई कई सुंदर जगहें दिखाना चाहती हैं।

जेनिफर ने बताया, "डोरमर को आयरलैंड बहुत पसंद आया और वह हर वक्त इसी के बारे में बात करती रहती हैं।" अभिनेत्री ने बताया कि अगर वह डोरमर के साथ आयरलैंड घूमने जाती हैं, तो वह वहां क्या-क्या करेंगी? इसकी उनके पास बहुत लंबी सूची है। जेनिफर ने कहा, "अगर हम जाते हैं, तो मैं सब कुछ देखना चाहती हूं। सारे पर्यटन स्थल, पब। निश्चित तौर पर गिनेस पीएंगे और इसका कारखाना भी देखने जाएंगे।"

End of content

No more pages to load