Bollywood News


किम कर्दशियां ने साझा की बेटे की पहली तस्वीर

रियलिटी टीवी स्टार किम कर्दाशियां ने हाल ही में बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने अपने प्रशंसकों के लिए अपने चार सप्ताह के बेटे सेंट वेस्ट की तस्वीर पहली बार अपनी वेबसाइट पर साझा की।

तस्वीर में अपनी दो वर्षीय बहन नॉर्थ वेस्ट की उंगली पकड़े सेंट का हाथ दिखाई दे रहा है। हालांकि तस्वीर में सेंट का चेहरा नहीं दिखाई दे रहा। किम ने तस्वीर पर कैप्शन दिया है, 'उसने कहा, यह मेरा सबसे अच्छा दोस्त है।' रैपर पति कान्ये से उनकी दूसरी संतान है और उसका जन्म पांच दिसम्बर को हुआ था।

She said, "He's my best friend."

A photo posted by Kim Kardashian West (@kimkardashian) on



हालांकि बच्चे की परिवार सहित तस्वीर के लिए उन्हें दो लाख डॉलर से लेकर 25 लाख डॉलर तक की पेशकश की गई थी। लेकिन किम और उनके रैपर पति कान्ये ने ऐसे सभी प्रस्ताव ठुकरा दिए।

End of content

No more pages to load