Bollywood News


इंस्टाग्राम पर जायन की शर्टलेस तस्वीर

अमेरिकी मॉडल गीगी हदीद ने गायक जायन मलिक की शर्टलेस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

चर्चाओं का बाजार गर्म है कि इन दिनों गीगी और जायन एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं, लेकिन इन दोनों ने अभी तक अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाई है।

वेबसाइट 'मिरर डॉट को डॉट यूके' की रिपोर्ट के अनुसार, इस तस्वीर में जायन का चेहरा छिपा हुआ है, लेकिन टैटू की वजह से उन्हें पहचाना जा सकता है। तस्वीर में जायन एक बिल्ली के बच्चे को हाथ में पकड़े हुए हैं। इस तस्वीर से पता चलता है कि जायन और गीगी का रिश्ता मजबूत होता जा रहा है, लेकिन प्रशंसकों ने इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं दी हैं।

End of content

No more pages to load