Bollywood News


कैल्विन के साथ रह रहीं टेलर

गायिका टेलर स्विफ्ट और स्कॉटलैंड के डीजे कैल्विन हैरिस बेवर्ली हिल्स स्थित आवास में एक साथ रह रहे हैं। इसके साथ वे भविष्य में सगाई को लेकर विचार कर रहे हैं। टेलर स्विफ्ट (26)पिछले साल अपने '1989' वल्र्ड टूर समाप्त करने के बाद, वह 31 वर्षीय कैल्विन के साथ रह रहीं हैं।

सूत्र ने ई! न्यूज को बताया, "अभी उनका दौरा खत्म हो गया है। वह बेवर्ली हिल्स स्थित आवास में रह रहीं है जबकि उन्होंने अपने नए घर से कुछ काम भी किया है।" सूत्र ने कहा, "वे निश्चित रूप से अपने भविष्य को लेकर बातचीत कर रहे हैं, संभवत: वे सगाई कर सकते हैं।"

उन्होंने कहा, "काफी मांग के बावजूद, वह काम कर रहीं हैं और उनकी यात्रा ने यह साबित कर दिया कि वे गंभीर हैं और सचमुच एक दूसरे के प्रति अपनी प्रतिबद्ध हैं।" हैरिस और स्विफ्ट ने कोलोराडो में अपने परिवार के साथ क्रिसमस मनाया और उन्होंने कहा कि वह हमेशा साथ रहने वाले हैं।

End of content

No more pages to load